‘गांधीजी से तुलना न करें’: सोनम वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तीखी बहस देखने को मिली। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वांगचुक की तुलना महात्मा गांधी से नहीं की जानी चाहिए और किसी भी भारत-विरोधी गतिविधि का महिमामंडन नहीं होना चाहिए।उन्होंने अदालत से कहा कि यह अगली दिन की सुर्खी न बने कि लॉ ऑफिसर ने याचिकाकर्ता की तुलना गांधीजी से की। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बात को बेवजह तूल देने की जरूरत नहीं है और यह मायने नहीं रखता कि बाहर क्या हेडलाइन बनती है।कोर्ट ने कहा कि अनावश्यक तुलना और बयानबाजी से बचना चाहिए। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। आगे की सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here