drug dealers burnt a family home mother and her son killed over 400 euro debt uk crime latest news | UK: उधार नहीं चुका पाए तो ड्रग डीलर्स ने पेट्रोल डालकर घर में लगा दी आग, मां-बेटे की मौत

लंदन: यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के ससेक्स से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल यहां ड्रग डीलर्स ने एक घर को सिर्फ इसलिए आग लगा (Drug Dealers Burnt A Family Home) दी क्योंकि उसमें रहने वाला परिवार करीब 400 यूरो यानी करीब 35,254 रुपये नहीं चुका पाया था. घर जलने की वजह से एक महिला और 4 साल के बच्चे की मौत हो गई.

उधार न चुका पाने की खौफनाक सजा

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 34 साल की जीना इंगल्स की अपने बेटे मीलो को आग की लपटों से बचाते हुए मौत हो गई. पुलिस (Police) के मुताबिक, आरोपी जैकब और एंड्रयू ने पेट्रोल डालकर उनके घर में कथित रूप से आग लगा दी.

ये भी पढ़ें- पिता ने मासूम के सामने मां को बेरहमी से काट डाला, चाकू से 19 बार किए ताबड़तोड़ वार

मां-बेटे का शव हुआ बरामद

जांच के दौरान पीड़िता और उनके बेटे का शव बेडरूम में खिड़की के नीचे दबा हुआ मिला. मां का शव अपने बेटे के ऊपर झुका हुआ था. माना जा रहा है कि आखिरी समय में मां ने आग से अपने बच्चे को बचाने के लिए उसको चारों ओर से घेरने की कोशिश की. मां-बेटे के शव के पास उनके पालतू Doggy का शव भी बरामद हुआ.

पीड़िता का पति घर की दूसरी मंजिल से कूदा

हालांकि घर में आग लगने के दौरान जीना के पति टॉबी जैरेट दूसरी मंजिल पर बनी एक खिड़की से कूद गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, कई महीने तक वहां उनका इलाज चला.

ये भी पढ़ें- इस मर्डर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बहुत दर्दनाक, चाकू से 49 बार वार तो सिर्फ सिर पर है

बता दें कि कोर्ट में आरोपी जैकब और एंड्रयू को दोषी करार दे दिया है. दोषियों का डीएनए मौके से बरामद हुए आरोपियों के डीएनए सैंपल से मैच कर गया है. यह घटना 10 जुलाई, 2018 की है. ये घटना पड़ोस के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here