Drug supply in the guise of Momos in Delhi-NCR, two arrested

दिल्ली-एनसीआर में मोमोज की आड़ में ड्रग्स सप्लाई, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नेपाल से दिल्ली-एनसीआर में चरस और हशीश की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान नीरज कुमार  और उसके भाई शिव कुमार के तौर पर हुई है. इनके कब्जे से लाखों रुपये की पांच किलोग्राम चरस बरामद हुई है. दोनों सुनौली बॉर्डर से चरस लेकर आते थे और मोमोज की दुकान की आड़ में लोगों को बेचते थे. 

यह भी पढ़ें

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राकेश पावरिया के मुताबिक नारकोटिक्स सेल की टीम को चरस सप्लाई करने वाले दोनों भाइयों के बारे में जानकारी मिली थी. एक सूचना के बाद लक्ष्मी नगर के गुरु अंगद नगर से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों भाई पूरी दिल्ली में ड्रग्स की सप्लाई करते थे. यहां तक कि इन्होंने सप्लाई के लिए कोड वर्ड भी बना रखे थे.

जांच में पता चला कि दोनों नौकरी की तलाश में 2018 में दिल्ली आए थे. गुरुग्राम में होटल में नौकरी की और फिर छतरपुर इलाके में ढाबे में काम करने लगे. कुछ समय बाद दोनों कोटला मुबारकपुर शिफ्ट हो गए. यहां दोनों यहां एक नेपाली नागरिक के संपर्क में आए और 2019 से चरस बेचने का काम करने लगे. इनके दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा में काफी ज्यादा ग्राहक बन गए थे. ये लोग कॉलेज, होटल और पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करते थे.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here