During Cororna crisis Trump Misrule has badly efected every working American life | जिंदगी और मौत के सवाल तक पहुंची व्हाइट हाउस की रेस, प्रतिद्वंदी जो बाइडेन ने कह दी बड़ी बात

वाशिंगटन : अमेरिका (United States) में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden ) का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Trump) की खराब आर्थिक नीतियों के कारण कोविड-19 (Covid-19) महामारी अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन गयी है. 

इकॉनमी के बहाने राजनीति पर निशाना
विलमिंगटन (Wilmington) में देश की अर्थव्यवस्था (Economy) पर अपनी टिप्पणी में बाइडेन ने कहा, ‘‘वो (ट्रंप) चाहे कुछ भी कहें या कोई दावा करें, आप डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में सुरक्षित नहीं है, यहां अमेरिकी इस तरह से मर रहे हैं, जैसे दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लड़ाई में मरे थे. इस महामारी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के कुशासन ने कामकाजी अमेरिकी वर्ग की हालत जिंदगी या मौत के बीच चुनाव की बना दी है.’

भावनाओं से बढ़त बढ़ाने की कोशिश ?
अपने आयोजन में बाइडेन (Biden) ने कहा, ‘अश्वेत, लैटिन, एशियाई अमेरिकी और जातीय अमेरिकी कामकाजी वर्ग पर बेहद बुरा असर पड़ा है. श्वेत कामकाजी वर्ग भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है.’ प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को घेरने के दौरान उन्होने जाति और नस्लभेद की बात करके मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की. 

ये भी पढ़ें- इस देश के पास 10 गुना ज्यादा संवर्धित यूरेनियम, दुनिया के लिए बन सकता है खतरा!

गरीबों और अमीरों की खाई गहरी हुई
बाइडेन ने कहा, ‘जब संकट शुरू हुआ था, हम सभी ने आशा की थी कि कुछ महीनों की बंदी के बाद तुरंत अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी. किसी को नहीं लगा था कि उनकी नौकरी चली जाएगी या इतनी बड़ी संख्या में छोटे व्यापार बंद होंगे. भरपाई के लिए नेतृत्व के जरूरत होती है, ऐसा नेतृत्व हमारे पास नहीं है.’ उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि जो अमीर हैं, वे और अमीर हो रहे हैं तथा मध्यम वर्ग एवं गरीब और गरीबी की ओर जा रहे हैं.

इस कार्यक्रम का आयोजन एक जिम में किया गया जहां कुछ संवाददाताओं के अलावा और कोई नहीं था.

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here