- e-एजेंडा में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
- राहुल गांधी देश के नेता नहीं, अपनी राज्य सरकार देखें: मंत्री
आजतक के खास कार्यक्रम e-एजेंडा आजतक में शनिवार को कई केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया. लॉकडाउन और कोरोना संकट पर केंद्र सरकार किस तरह काम कर रही है, इसपर मंत्रियों ने अपना प्लान जनता के सामने रखा. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस दौरान चर्चा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
केंद्रीय मंत्री बोलीं कि राहुल गांधी आजकल रोज़ वीडियो पर बात कर रहे हैं, केंद्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन वो कभी पीएम नहीं बनेंगे. उन्हें कांग्रेस की राज्य सरकारों से पूछना चाहिए कि गोदाम में अन्न क्यों पड़ा है और आम लोगों को मदद क्यों नहीं मिल रही है.
e-एजेंडा की लाइव कवरेज यहां देखें
उन्होंने कहा कि मई गुजर गया लेकिन अप्रैल का ही राशन नहीं दिया गया है. हरसिमरत कौर ने कहा कि राहुल गांधी देश का नेता बनने की कोशिश ना करें, अपनी राज्य सरकारों को देखें.
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकार के काम पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बीते दिनों उन्होंने केंद्र पर राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया.
पंजाब सरकार ने नहीं की कोई भी तैयारी: हरसिमरत कौर
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब दुनिया में एक बड़ा संकट आया है, जिसका कोई इलाज नहीं है. ऐसे वक्त में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन जैसा मुश्किल फैसला लिया, इसी वजह से आज देश में डेथ रेट कम है. आज देश में कई राज्य सरकारों ने काफी शानदार काम किया है, लेकिन पंजाब सरकार ने पिछले तीन साल से ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखी है. कोरोना के चक्कर में इन्हें फायदा मिला है, और अब इनके मंत्री फार्म हाउस में बैठे हैं.
e-एजेंडा की पूरी कवरेज यहां देखें
हरसिमरत कौर बादल बोलीं कि इनके एक मंत्री कहते हैं कि वो आधा दिन टीवी देखते हैं और आधा दिन अफसरों से बात करते हैं. राज्य सरकार जीएसटी का भी 5-6 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं, लेकिन इन्हें पता ही नहीं है.
e-एजेंडा: हरसिमरत बोलीं- लॉकडाउन में केंद्र भेज रहा राशन, पंजाब में जनता को नहीं मिला