e-साहित्य आजतक का मंच आज से सजेगा, यहां पूछ सकते हैं पसंदीदा कवि, गीतकारों से सवाल – Corona crisis special esahitya aajtak from 22 may to 24 may daily corona warriors ko salaam question

  • तीन दिन तक सजेगा e-साहित्य आजतक का मंच
  • जावेद अख्तर, अनूप जलोटा से पूछ सकते हैं सवाल
  • चेतन भगत के साथ होगा e-साहित्य का समापन

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच एक बार फिर से साहित्य आजतक का मंच सजने जा रहा है. पिछली बार की तुलना में इस बार का मंच कुछ खास रहेगा. आजतक की ओर से आयोजित साहित्य के इस महाकुंभ का नाम होगा e-साहित्य आजतक. e-साहित्य आजतक का मंच शुक्रवार से रविवार तक, लगातार तीन दिन सजेगा.

कोरोना महामारी की वजह से आशा और हताशा के समय में आपके लिए e-साहित्य आजतक पेश किया जा रहा है. इस मंच के जरिए अपने पसंदीदा साहित्यकारों, कवियों, गीतकारों और कलाकर्मियों से मिलने का मौका मिलेगा. e-साहित्य आजतक की थीम है कोरोना वॉरियर्स को सलाम. 22 से 24 मई तक चलने वाले e-साहित्य आजतक में देश के कई जाने-माने कवि, गायक, गीतकार, शायर, अभि‍नेता, लेखक और स्तंभकार हिस्सा ले रहे हैं.

सवाल पूछने के लिए क्या करना होगा
यह कार्यक्रम आजतक टीवी के साथ साथ डिजिटल और सोशल मीडि‍या प्लेटफॉर्म पर भी लाइव होगा. यदि आप अपने पसंदीदा कवि, गीतकार,शायर, लेखक और स्तंभकार से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो अपने सवाल यहां पोस्ट करें. साथ ही अपना नाम, पता और उम्र भी बताएं. हम आपका सवाल आपके पसंदीदा कवि, गीतकार, शायर, लेखक तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. अपना सवाल किससे पूछना चाहते हैं, यह भी लिखें.

अपने पसंदीदा फनकारों से सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें

इंडिया टुडे ग्रुप आजतक के दर्शकों के लिए e-एजेंडा आजतक की सीरीज के बाद e-साहित्य आजतक लेकर आ रहा है. 22 मई से 24 मई तक रोजाना चलने वाले साहित्य के इस महाकुंभ में साहित्य जगत के कई बड़े सितारे शामिल होंगे. तीन दिवसीय इस जलसे में हर दिन साहित्य और कलाप्रेमी कला, कविता, संगीत, नाटक, सियासत और संस्कृति से जुड़ी कई हस्तियों से रू-ब-रू होंगे.

पहले दिन का आकर्षण होंगे जावेद अख्तर

e-साहित्य के मंच पर देश के कई दिग्गज कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं. कार्यक्रम का आगाज कल यानी शुक्रवार को शाम 4 बजे से होगा, जिसमें सबसे पहले भजन सम्राट अनूप जलोटा शिरकत करेंगे. इसके बाद साढ़े 4 बजे से लहरी ऑनलाइन मंच पर आएंगे.

शाम 5 बजे से सांसद और गायक हंस राज हंस मंच पर आएंगे. इसके बाद 6 बजे से हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित सुरेंद्र शर्मा दर्शकों को अपने चुटकुलों से गुदगुदाएंगे. साथ ही दर्शक उनसे सवाल भी पूछ सकेंगे.

फिर सजेगा e-साहित्य आजतक का मंच, कल से तीन दिन चलेगा कार्यक्रम

प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र चौहान साढ़े 6 बजे, फिर 7 बजे से गायक और कंपोजर बी प्रैक मंच पर आएंगे. e-साहित्य आजतक के पहले दिन के कार्यक्रम का समापन प्रख्यात कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर के साथ होगा. जावेद अख्तर रात 8 बजे से मंच पर होंगे. उनसे दर्शक सवाल भी पूछ सकेंगे.

दूसरे दिन होंगे प्रसून जोशी और मनोज मुंतशिर

e-साहित्य आजतक के दूसरे दिन शनिवार (23 मई) को कार्यक्रम का आगाज दोपहर 3 बजे से प्रख्यात गीतकार और कवि प्रसून जोशी के साथ होगा. दर्शक प्रसून से सवाल भी पूछ सकेंगे.

साढ़े 3 बजे कॉलमनिस्ट, राजनयिक और लेखक अमीश त्रिपाठी मंच पर होंगे. दर्शक अमीश त्रिपाठी से सवाल भी पूछ सकेंगे. इनके बाद कवि अशोक वाजपेयी (4 बजे), लेखक चित्रा मुद्गल (साढ़े 4 बजे) और कवि व गायक स्वानंद किरकिरे (शाम 5 बजे) मंच पर आएंगे.

अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव उर्फ खेसारी शाम साढ़े 5 बजे तो हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित अशोक चक्रधर 6 बजे मंच पर आएंगे. साढ़े 6 बजे लेखक असगर वजाहत, 7 बजे गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर मंच पर उपस्थित होंगे.

दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन प्रख्यात गायक जावेद अली के साथ होगा. जावेद 8 बजे मंच पर आएंगे. दर्शक अपने पंसदीदा गीतकार मनोज मुंतशिर और गायक जावेद अली से सवाल भी पूछ सकेंगे.

तीसरे दिन होंगे मनोज तिवारी और चेतन भगत

e-साहित्य आजतक के तीसरे दिन रविवार (24 मई) को कार्यक्रम का आगाज दोपहर 3 बजे से कोरोना वॉरियर्स के साथ होगा. 4 बजे गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति पेश करेंगी. साढ़े 4 बजे लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक, शाम 5 बजे प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी और साढ़े 5 बजे सांसद-गायक मनोज तिवारी मंच पर आएंगे.

शाम 6 बजे प्रख्यात कवि पीयूष मिश्रा e-साहित्य के मंच पर आएंगे. 7 बजे लेखक और निर्देशक नीरज पांडेय, फिर साढ़े 7 बजे लेखक और कॉलमनिस्ट चेतन भगत मंच की शोभा बढ़ाएंगे. दर्शक चेतन भगत से सवाल भी पूछ सकेंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here