सिंगरौली में भूकंप का झटका , 3.5 मापी गई तीव्रता

सिंगरौली। सिंगरौली 27 मार्च गुरुवार की दोपहर करीब 3:07 पर भूकंप के झटके से सिंगरौली अंचल की धरती हिलने लगी। भूकंप की तीव्रता 3. 5 रही है । हालांकि इसमें किसी प्रकार की जानमाल के हानि नहीं हुई है डेढ़ महीने के दौरान सिंगरौली जिले में यह दूसरा भूकंप का झटका है।जानकारी के अनुसार आज दिन गुरुवार को हल्के दर्जे का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र था। गनीमत रही कि इसकी तीव्रता काफी कम थी जिसकी वजह से कहीं जान-माल के नुकसान की आशंका नहीं है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। आज गुरुवार को 3 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का यह झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे था।

blob:https://www.no2politics.com/f390e61d-839e-4246-885e-620e85492afb

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here