लाड़ली बहना के पैसों से खूब अंडा-मुर्गा खाओ, लेकिन वोट भाजपा को ही देना… लांजी विधायक का वीडियो वायरल

बालाघाट। भाजपा के लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक महिलाओं से कहते नजर आ रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना के पैसे मिल रहे हैं, उनसे खूब अंडा और मुर्गा खाओ, लेकिन वोट भाजपा को ही देना।बताया जा रहा है कि विधायक अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में महिलाओं को देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवाई और अंदर बैठे-बैठे ही उनसे यह बात कही। विधायक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और विधायक की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/11/2557188.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here