ऑस्ट्रेलिया संसद से सनातन संस्कृति की गूंज: आज दोपहर 1:30 बजे ऐतिहासिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

छतरपुर: आज सनातन संस्कृति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है, जब Parliament of Australia से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जिसे दुनियाभर में लाइव प्रसारित किया जाएगा।इस आयोजन को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव देखा जा सकेगा।

कार्यक्रम का प्रसारण Bageshwar Dham द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले नो कॉपीराइट लिंक के माध्यम से किया जाएगा, जिससे सभी मीडिया चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिना किसी रुकावट के इसे प्रसारित कर सकेंगे।आयोजकों के अनुसार, यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि विश्व मंच पर सनातन संस्कृति की गूंज का प्रतीकात्मक और गौरवपूर्ण अवसर है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक इस सांस्कृतिक संदेश को पहुंचाना है।

कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक आयोजन शुरू होने से कुछ घंटे पहले ग्रुप में साझा की जाएगी, जिसे न्यूज चैनल, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आसानी से चलाया जा सकेगा।आयोजकों ने सभी से अपील की है कि इस ऐतिहासिक आयोजन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें और इसे व्यापक स्तर पर लाइव प्रसारित करें।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260408-WA0003.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here