ENBA अवॉर्ड्स में फिर इंडिया टुडे ग्रुप का बजा डंका, 48 पुरस्कार जीते – India today group bags 48 awards at enba awards

  • ENBA अवॉर्ड्स में इंडिया टुडे ने मचाया धमाल
  • इंडिया टुडे ग्रुप को मिले 48 अवॉर्ड्स

इंडिया टुडे ग्रुप ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह खबरों की दुनिया का बादशाह है.  ENBA अवॉर्ड्स में इंडिया टुडे ग्रुप ने धूम मचा दी है. ग्रुप ने ENBA अवॉर्ड्स में 48 पुरस्कार जीते, जिसमें से 24 इंडिया टुडे, 21 आजतक, दो द लल्लनटॉप और एक न्यूज तक को मिला. इंडिया टुडे ग्रुप को बेस्ट न्यूज चैनल्स, एडिटर-इन-चीफ, बेस्ट एंकर्स, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बेस्ट डिजिटल चैनल की श्रेणियों में अवॉर्ड मिले.

साढ़े चार दशकों की अपनी विरासत को सहेजते हुए इंडिया टुडे ग्रुप एक बार फिर अपनी धाक जमाई है. प्रतिष्ठित ENBA अवॉर्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल का पुरस्कार एक बार फिर हिंदी के लिए आजतक और अंग्रेजी के लिए इंडिया टुडे को मिला. पूरे साल आजतक और इंडिया टुडे सबसे ज्यादा देखे गए चैनलों में शामिल रहे. टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज डायरेक्टर और आजतक के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ एडिटर-इन-चीफ के रूप में सम्मानित किया गया.

अंजना ओम कश्यप और रोहित सरदाना ने हिंदी के सर्वश्रेष्ठ एंकर्स का खिताब जीता.प्रोग्रामिंग कैटिगरी में सर्वश्रेष्ठ करेंट अफेयर्स (अंग्रेजी) का अवॉर्ड इंडिया टुडे को रेड रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के लिए दिया गया.

बेस्ट करेंट अफेयर्स (हिंदी) का अवॉर्ड आजतक के शो खबरदार को मिला. सर्वश्रेष्ठ बिजनेस प्रोग्राम (हिंदी) का अवॉर्ड आजतक के शो श्वेतपत्र को दिया गया. ईएनबीए बेस्ट टॉक शो (अंग्रेजी) में इंडिया टुडे का न्यूजट्रैक शो पहला रनरअप रहा. 

वहीं द लल्लनटॉप डॉट कॉम के सौरभ द्विवेदी को डिजिटल न्यूज चैनल के बेस्ट एंकर का अवॉर्ड मिला. वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को ENBA अवॉर्ड्स में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. साल 2019 में शानदार काम के लिए द लल्लनटॉप डॉट कॉम और न्यूज तक को बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज चैनल का खिताब दिया गया. साल 2019 चुनाव का साल था और लोकसभा चुनाव के चलते ये और शानदार हो गया. इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने अनुभव, इनोवेशन और गहराई तक न्यूज कवरेज के कारण इस चुनौती को बखूबी स्वीकार किया.

ENBA अवॉर्ड्स में धूम मचाने पर इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने संक्षिप्त संबोधन में कहा, ‘जब आपके काम को पहचान और सम्मान मिलता है, तो आपको प्रोत्साहन मिलता है. लेकिन एक बड़े मंच पर बड़ी जीत हासिल करना, वो भी चुनावी साल में वाकई शानदार है. दोनों ही चैनलों के लिए अवॉर्ड मिलना बेहद अहम है. यह हमारे नेटवर्क की द्विभाषी सोच, संवेदनशीलता और बेजोड़ पत्रकारिता की ताकत दर्शाता है.

इंडिया टुडे को मिले ये अवॉर्ड्स

सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल- आजतक (हिंदी), इंडिया टुडे (इंग्लिश)

एडिटर-इन-चीफ अवॉर्ड- टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज डायरेक्टर और आजतक के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद

सर्वश्रेष्ठ एंकर- अंजना ओम कश्यप और रोहित सरदाना. डिजिटल न्यूज चैनल का बेस्ट एंकर अवॉर्ड द लल्लनटॉप डॉट कॉम के सौरभ द्विवेदी को मिला.

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई

सर्वश्रेष्ठ डिजिटल चैनल- द लल्लनटॉप डॉट कॉम और न्यूज तक.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here