ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की ‘AC से दूरी’ मुहिम शुरू, पूरे जून टेंट में काटेंगे रात

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: प्रदूषण के खिलाफ एक अनोखी मुहिम के तहत मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अपनी रूटीन दिनचर्या में एयर कंडीशनर से दूरी बना ली है। अपने पूर्व घोषित संकल्प के तहत, उन्होंने अपने निज निवास न्यू कॉलोनी नंबर 1 के पास एक पार्क में टेंट लगवाया है और 1 जून से पूरे महीने वे रातें इसी टेंट में बिताएंगे।ऊर्जा मंत्री तोमर महज एक पंखे के सहारे अपनी रातें गुजारेंगे और उन्होंने कार में भी एसी का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया है। वे ग्वालियर और भोपाल प्रवास के दौरान अपने इस संकल्प का अनुसरण करेंगे।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000778466.mp4

हालांकि, वीआईपी विजिट या दिल्ली प्रवास के दौरान वे इस संकल्प पर अमल नहीं कर पाएंगे।अपने इस अभियान के तहत, ग्वालियर प्रवास के दौरान ऊर्जा मंत्री सौर ऊर्जा से चलने वाली स्कूटी पर ही भ्रमण करेंगे। टेंट में सोने पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने अपने साथियों के साथ सीताराम का जाप भी किया, जो उनकी इस आध्यात्मिक और पर्यावरण केंद्रित पहल को दर्शाता है।

blob:https://www.no2politics.com/f9ca144f-2aa8-4772-9c68-8b43e949a433

बाइट – प्रद्युमन सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन

इस मुहिम के जरिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर न केवल व्यक्तिगत स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं, बल्कि आमजन को भी प्रदूषण के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी यह अनोखी पहल ग्वालियर और पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here