100 करोड़ का ऑफर भी मिले तो बीजेपी में नहीं जाऊंगा, विधायक विवेक पटेल

बालाघाट के वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं और उन्हें 100 करोड़ रुपये का ऑफर भी मिले तो वे बीजेपी में नहीं जाएंगे। विधायक पटेल ने कांग्रेस विधायकों की एकजुटता और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताया है। विधायक ने यह बात वारासिवनी में मंहगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान मीडिया से कहीं।

राजनीतिक गलियारों में चल रही खरीद-फरोख्त की चर्चाओं के बीच कांग्रेस विधायक विवेक पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। पटेल ने दावा किया कि विरोधी भी जानते हैं कि उन्हें खरीदा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उनकी जरूरतें कम हैं, इसलिए उनके जमीर में दम है। विधायक पटेल ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

blob:https://www.no2politics.com/fb9873ff-ff8a-4fa3-8fdb-2a7b01d10ce3

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान का जो भी निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई होती है, वे जेल नहीं बल्कि बीजेपी में चले जाते हैं। पटेल ने सभी राजनीतिक अटकलों को खारिज करते हुए कांग्रेस के मजबूत होने की बात दोहराई।बाइट – विवेक पटेल विधायक वारासिवनी।

blob:https://www.no2politics.com/53a1ae12-a515-4ab6-8705-ca7a669b360d

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here