सबकी पसंद शिव ‘राज’, पीएम मोदी, अमित शाह के बाद जेपी नड्डा ने भी की तारीफ

The Chief Minister of Madhya Pradesh, Shri Shivraj Singh Chouhan calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on July 07, 2014.

भोपाल, ब्यूरो। चाहे दुनिया के सबसे पॉपुलर राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों…या फिर अपने सख्त फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, या दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा…पिछले कुछ दिनों में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर सराहना की है। दरअसल मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व है ही कुछ ऐसा, जन कल्याण का जुनून और योजनाओं से सीएम शिवराज जननायक बन गए है, वहीं विकास को लेकर ललक उन्हें विकास पुरुष बनाती है। चौथी पारी के तीन साल के कार्यकाल को देंखेगे तो गांव, गरीब, वंचितों के साथ प्रदेश में बहनों के सशक्तिकरण के लिए सीएम शिवराज लाड़ली बहना योजना लाए हैं, युवाओं को रोजगार, राज्य में निवेश की बहार, बुजुर्गों को तीर्थ, किसानों का कल्याण, धर्म और संस्कृति का उत्थान से लेकर खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी वर्ग, सभी समाज को समानता के साथ आगे लेकर बढ़ रहे हैं।
मध्यप्रदेश बदल गया है, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है।
यही वजह है कि सबके मन को भाए शिवराज…सबकी पसंद बने शिवराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here