आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई,ढाई लाख रुपए की देसी और विदेशी शराब जप्त चुनाव में उपयोग लिए जाने की संभावना

सनावद। आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व में भी अवैध शराब की धरपकड़ की थी। वही फिर से सूचना मिली कि जवाहर मार्ग स्थित एक गली के बाहर शराब आई है। जिसे चुनाव में वितरित किया जाना है। ऐसी सूचना पर आबकारी विभाग के बड़वाड़ सनावद के दल ने संयुक्त कार्रवाई कर करीब ढाई लाख रुपए की देसी और विदेशी शराब जप्त की है। इस शराब का चुनाव में उपयोग होना था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर मामले में जांच की जा रही है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी संजेद्र मोरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की जवाहर मार्ग पर एक मकान के पास अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के बाद छापामार कार्रवाई की। जहां सड़क के साइड में शराब की पेटियां जमी हुई थी। उसके आसपास कोई भी व्यक्ति या वाहन नहीं मिला। आबकारी विभाग ने उक्त शराब को विभाग के दफ्तर लेकर आए। जहां पर प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच जारी है। मोरी ने बताया कि आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान 31 पेटी देशी शराब और 6 पेटी विदेशी शराब जप्त की है। जिसकी बाजार मूल्य करीब ढाई लाख रुपए के करीब है। आबकारी विभाग ने इस संभावना को खारिज नहीं किया कि इस शराब का चुनाव में उपयोग होना था। आबकारी विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद जवाहर मार्ग पर देखने वालो की भीड़ जमा हो गई। कार्यवाही के दौरान विभाग के आरएस पुरोहित सहायक आबकारी उपनिरीक्षक ओपी मालवीय सहित बड़वाह सनावद का आबकारी दल मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here