Exclusive: पेमेंट कटौती के साथ शूट का शुभारंभ, निकला कोरोना तो बंद हो जाएगा टीवी शो – Shubharambh tv show mahima makwana rani dave payment cut off corona risk tmove

अनलॉक 1 में महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ शूटिंग की इजाजत दे दी है. जल्द ही सीरियल्स की शूटिंग शुरू होने वाली है और महिमा के सीरियल शुभारंभ की शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी. हालांकि अब तक कोई कन्फर्म डेट नहीं बताई गई है. महिमा मकवाना ने आजतक से खास बातचीत में बताया, “हम सबको बताया गया है कि हमारी पेमेंट में कटऑफ होगा, पहले ही हम 3 महीनों के लिए बेरोजगार थे और अब जब शूट शुरू भी होगी तो पे कट के साथ. इतना ही नहीं हमारा पे-कट का समय भी लम्बा है, 6 महीनों के लिए हमें पेमेंट कट कर मिलेगा जो एक बहुत लम्बा समय होता है.”

महिना ने बताया, “पहले हमें बोला गया था कि आप सबकी पेमेंट से 40% कट ऑफ होगा लेकिन अब बताया है कि 25% तक होगा फिर भी 6 महीने बहुत होते हैं. लेकिन कुछ लोगों का मन भी है कि कुछ नहीं से कुछ तो अच्छा ही है.” महिमा ने ये भी बताया की शूट शुरू होने के बाद अगर इस बीच किसी को भी कोरोना होता है तो सीरियल को बंद कर दिया जायेगा.

शूटिंग को लेकर महिमा ने कहा, “शूट जल्द शुरू हो जायेगा और यूनिट को सेट पर ही रुकवाया जायेगा जबकि एक्टर्स रोज ट्रेवल करेंगे. पहले बात चल रही थी कि हम एक्टर्स भी वहीं रहेंगे लेकिन अब नहीं, वैसे मुझे डर भी लग रहा है कि मैं रोज जाउंगी बाहर और वापस घर आकर मैं अपनी फैमिली को रिस्क में डालूंगी इसका मुझे ज्यादा डर है.”

अपनी टॉपलेस फोटो के डिलीट होने से नाराज बेनाफ्शा सूनावाला, की शिकायत

श्रद्धा कपूर को पसंद स्ट्रीट फूड, वडा पाव खाते हुए थ्रोबैक वीडियो वायरल

प्रिकॉशन के साथ होगी शूटिंग

महिमा को डर है कि भले ही गाइडलाइन्स दी गई हैं लेकिन उसका कितना पालन होगा ये उन्हें भी नहीं पता. इसलिए वो खुद की तरफ से सारे प्रकॉशन लेंगी. आपको बता दें की सीरियल शुभारंभ का सेट मीरा रोड में है और महिमा के सीरियल की शूटिंग सेट पर ही होगी लेकिन महिमा को डर है क्योंकि उनके सेट के एरिया में कोरोना के कई केस हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here