Facebook में फेक एकाउंट बनाकर डाल दिया युवती का नंबर, अश्लील मैसेज देख छात्रा के उड़े होश! Creating a fake account on Facebook and putting the girls number, obscene messages, the student was blown away | raipur – News in Hindi

Facebook में फेक एकाउंट बनाकर डाल दिया युवती का नंबर, अश्लील मैसेज देख छात्रा के उड़े होश!

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

21 साल के आरोपी युवक ने सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफार्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवती का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया.

रायपुर. एक छात्रा का फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया के दूसरे साइट पर अकाउंट उसे बदनाम करने की कोशिश की गई. अकाउंट बनाने वाले ने छात्रा की फोटो और मोबाइल नंबर भी सार्वाजनिक कर दिया. छत्तीसगढ़द की राजधानी रायपुर की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामला उरला थाना क्षेत्र का है. खमतराई इलाके में रहने वाली एक 19 साल की युवती कॉलेज की छात्रा है, जिसका बिरगांव के गाजी नगर में रहने वाले 21 साल के आरोपी युवक दानिश खान ने सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफार्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती की फोटो को भी उन सोशल मीडिया अकाउंट में में लगाया, जिससे युवती के पास अश्लील मैसेजेस और फोन भी आने लगे. ऐसे देख युवती के होश उड़ गए. परेशान युवती ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी. साथ ही पहचान के लोगों ने इन सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में युवती को बताया. युवती ने अपना मोबाइल नंबर बंद करने के बाद इस बात की शिकायत उरला थाने में की. जांच के बाद पुलिस ने दानिश खान को गिरफ्तार किया है.

साइबर सेल ने की जांच
रायपुर के एडिशनल एसपी पंकज चंद्रा का कहना है कि साइबर सेल ने मामले की जांच की तो आरोपी दानिश खान का नंबर मिला, जिससे सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया गया था. इसके आधार पर दानिश खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही निशा जिंदल के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर एक युवक रवि पुजारी द्वारा ऑपरेट करने की जानकारी कबीर नगर पुलिस को मिली थी इस सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया जा रहा था. पुलिस ने आरोपी युवक रवि पुजार को गिरफ्तार किया था.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: मनरेगा पर निर्भर हैं साढ़े 31 लाख परिवार, अब मजदूरी में पैसे की जगह राशन देने का प्लान

लॉकडाउन में फीस के लिए दबाव बना रहे 8 स्कूलों को नोटिस, छात्रों को दे रहे ये लाभ

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 24, 2020, 9:30 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here