उज्जैन। आज सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे प्रतिदिन की तरह ही बाबा महाकाल की भस्म आरती पुजारी और पुरोहितों द्वारा की जा रही थी लेकिन आज होली पर्व होने के कारण बाबा महाकाल अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं इसीलिए रंगों से बाबा महाकाल का श्रृंगार करने के साथ गर्भग्रह और नंदी हाल में रंग गुलाल भी उड़ाई जा रहे थे तभी अचानक कपूर आरती के दौरान गुलाल दीपक तक पहुंचा और अचानक इससे आग भभक गई। आग फैलने का मुख्य कारण यह रहा की गर्भग्रह की दीवारें रंग गुलाल से खराब ना हो इसीलिए यहां पर फ्लेक्स लगाए गए थे दीपक से भभकी आग के कारण मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे लगभग 5 पुजारी इसकी चपेट में आकर झुलस गए। जब कि करीब 7 से 8 सेवक भी आग से झुलसे गए। कुल 13 लोग आग की चपेट में आ गए।
मिली सूचना के अनुसार आग उस समय लगी जब धुलेंडी पर्व मनाने के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि इसी फ्लेक्स का जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा। जिससे आग की चपेट में आकर पुजारी और सेवक झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोर्स बताते हैं कि 6 पुजारी और सेवको को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
घटना के समय मुख्यमंत्री के बेटे बेटी भी थे मौजूद….
इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं।
आगजनी की होगी मजिस्ट्रियल जांच, 3 दिन में देना होगी जांच रिपोर्ट…..
श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
भस्म आरती के दौरान यह आगजनी से झुलसे….
महाकाल मंदिर के गर्भग्रह मे हुई आगजनी के दौरान आज भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल सहित अन्य सेवक व पुजारी झुलस गए है।
बाइट, नीरज कुमार सिंह , कलेक्टर उज्जैन