मुरैना।शहर के शिकारपुर रोड पर पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर राइफल, तीन देशी कट्टे, 14 जिंदा कारतूस और चार खाली खोखे बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक 14 नवंबर की रात शिकारपुर रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था


