छतरपुर। उत्तर प्रदेश के नोएडा से महोबा जा रही राजकल्पना ट्रेवल्स की बस मे आग लगने से 9 लोगों की मौत और कई यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद बसों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में छतरपुर आरटीओ अधिकारी मधु सिंह के नेतृत्व में यात्री बसों की चेकिंग कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान करीब 4 से 5 बसों की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से राजकल्पना ट्रेवल्स की दो बसों की जांच की गई। एक बस में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया।
RTO अधिकारी मधु सिंह मुताबिक इमरजेंसी गेट के पास लगी सीटों को हटवाने और आवश्यक सत्यापन के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। वहीं जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एक बस पर 15 हजार रुपये और दूसरी बस पर 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खजुराहो ट्रेवल्स की बस की भी जांच कर कार्रवाई की गई। आरटीओ अधिकारी ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बसों में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों और इमरजेंसी गेट पूरी तरह चालू एवं बाधारहित रहे। यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने आगे भी बसों की जांच जारी रखने की बात कही।
बाइट, मधु सिंह, RTO अधिकारी