food poisoning causes: centers for disease control and prevention cdc shared 4 tips and tricks to prevent food poisoning and contamination – Food poisoning: ये कुकिंग हैबिट्स आपके खाने को बना सकती है जहर, CDC ने बताए बचने के 4 उपाय

फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से होता है। वातावरण और गंदगी वाले जगहों पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, पैरासाइट्स या कैमिकल तत्व खानों को जहरीला बना देते हैं। जिसे खाने के बाद पेट में रिएक्शन होने लगता है जिसे फूड पॉइजनिंग कहते हैं। खाद्य जनित बीमारियां कई मामलों में लंबे समय तक चलने वाले विकलांगता और कैंसर समेत मौत का भी कारण बन सकती है।

वर्ल्ड हेल्थ ओर्गेनाइजेशन(WHO) के अनुसार हर साल दूषित खाने के वजह से दूनियाभर में हर 10 में से 1 इंसान बीमार पड़ता है। वहीं, इससे होने वाले मौतों का आकंडा 4 लाख 20 हजार है। ऐसे में आज हम सेंट्रल फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC)द्वारा फूड पॉइजनिंग से बचाव और खाने को दूषित होने से बचाने के लिए सुझाए गए उपाय आपको बता रहे हैं।

​सफाई का रखें विशेष ध्यान

खाना बनाने से पहले, उसके दौरान और बाद में अपने हाथ और काम की सतहों को अच्छे से साफ करें। इससे आपके हाथ, बर्तन, कटिंग बोर्ड और काउंटरटॉप्स सहित आपके किचन के आस-पास कई जगहों पर मौजूद कीटाणुओं के शरीर या भोजन में जाने का खतरा कम होता है।

​नॉनवेज के लिए दूसरे बर्तनों का इस्तेमाल करें

कच्चे मांस, चिकन, समुद्री भोजन और अंडे को खाने के लिए तैयार खाद्य पदार्थों से अलग रखें। नॉनवेज बनाने के लिए भी अलग कटिंग बोर्ड का उपयोग करें और कच्चे मांस को अपनी शॉपिंग कार्ट और रेफ्रिजरेटर में अन्य खाद्य पदार्थों से दूर रखें। यदि बचे मांस या चिकन को बाद में बनाने के लिए रखान चाहते हैं तो उसे एयरटाइट प्लास्टिक बैग में पैक करके फ्रीज कर कर रखें।

​खाने को अच्छी तरह से पकाएं

यह आपने हमेशा सुना होगा की खाने को उच्च तापमान पर पकाना जरूरी होता है। CDC भी खाद्य पदार्थों में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं को मारने के लिए भोजन को सही तापमान पर पकाने की सलाह देता है। इसके लिए आप एक खाद्य थर्मामीटर का प्रयोग भी कर सकते हैं।

​खाने को ज्यादा ठंडा न करें

फूड पॉइजनिंग पैदा करने वाले बैक्टीरिया 40°F और 140°F के बीच के तापमान में तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए अपने रेफ़्रिजरेटर को 40°F या इससे कम पर ही रखें। इसके साथ ही बचे हुए खाने का खाना पकाने के 2 घंटे के भीतर रेफ्रिजरेट करें।

​फूड पॉइजनिंग में कैसे दिखते हैं लक्षण

​फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए इन चीजों का न करें सेवन

  1. अधपका या कच्चा नॉनवेज भोजन (जैसे बीफ, पोर्क, चिकन, टर्की, अंडे या समुद्री भोजन)
  2. कच्चे या हल्के पके हुए स्प्राउट्स
  3. कच्चा दूध और जूस
  4. नरम पनीर

बता दें फूड पॉइजनिंग किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों में होता है। इसके अलावा इसके रडार में गर्भवती महिला और क्रोनिक डिजीज जैसे डायबिटीज, और लीवर व किडनी से संबंधित रोगों से ग्रसित व्यक्ति होते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here