foods to boost female sex drive: Women’s Health : महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ा देंगे ये फूड्स, हर घर में होते हैं मौजूद – womens health know how to boost sexual desire in women 5 foods to boost female sex drive

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Women’s Health : महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ा देंगे ये फूड्स, हर घर में होते हैं मौजूदयौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं ना केवल शादीशुदा जिंदगी में खलल डालती है बल्कि शादी से पहले रोमांटिक लाइफ में भी यह काफी शर्मिंदगी का अहसास दिला सकती हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और गलत आदतों की लत से दूर रहें। कुछ लोगों में यह समस्या अपने आप उत्पन्न हो जाती है जिसका कारण हार्मोनल बदलाव होता है। कभी-कभी महिलाएं भी यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाती हैं, लेकिन वह किसी से इस बारे में चर्चा नहीं करती हैं।

जिन महिलाओं में कामेच्छा बिल्कुल भी नहीं होती, उनके लिए यहां पर एक ऐसे ही खास फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जिनका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो शादीशुदा जिंदगी में काफी खुशहाली आ सकती है।

​कौन-सा है वह खास खाद्य पदार्थ

NBT

महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए हम जिस खाद्य पदार्थ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं दरअसल वह हर घर में मौजूद होता है। इसका नाम लहसुन है। लहसुन आमतौर पर पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के लिए खाने में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने का गुण होने के कारण इसका इस्तेमाल महिलाओं के द्वारा भी किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए जो महिलाएं अपनी कामेच्छा को बढ़ाना चाहती हैं, वह लहसुन का सेवन नियमित रूप से करना शुरू कर दें।

​​क्यों दिखाता है प्रभावी असर?

NBT

आपने यहां तो जान लिया लहसुन के सेवन से महिलाओं में भी कामेच्छा को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन आपको यह भी जरूर जानना चाहिए कि लहसुन में ऐसा कौन-सा गुण मौजूद होता है जो महिलाओं पर भी विशेष असर दिखा सकता है। लहसुन में एंटीकॉगुलेंट गुण पाया जाता है। यह जननांगों में खून के प्रवाह और हार्मोनल एक्टिविटी को बढ़ा देता है। इस कारण लहसुन का सेवन महिलाओं पर भी यौन समस्याओं को दूर करने के लिए असरकारक साबित हो सकता है।

​केसर का भी कर सकती हैं सेवन

NBT

जिन शादीशुदा महिलाओं को यौन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें दूध के साथ केसर का सेवन करना चाहिए। दूध और केसर का किया गया सेवन महिलाओं में भी यौन समस्या को दूर करके उन्हें रोमांटिक लाइफ में एक्टिव बनाने के लिए जरूरी हार्मोंस को रिलीज करता है।

यह भी पढ़ें : गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेने से बढ़ेगी इम्युनिटी, पढ़ें

नट्स

NBT

यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को खत्म करने के लिए महिलाएं नट्स का भी सेवन कर सकती हैं। नट्स में पिस्ता, बादाम, काजू, अखरोट को प्रमुख रूप से गिना जाता है। इनमें मौजूद पौष्टिक तत्व सेहत के विभिन्न विकारों को दूर करने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा नट्स में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने का गुण होने के कारण यह महिलाओं में होने वाले यौन विकारों को दूर करने के लिए भी प्रभावी असर दिखा सकते हैं।

​सेब

NBT

महिलाओं की कामेच्छा को बढ़ाने के लिए सेब का सेवन करना भी काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड को दूर करने और उन्हें उत्तेजित करने की क्रिया कर सकते हैं। इसका सीधा असर कामेच्छा को बढ़ाने के लिए सकारात्मक असर दिखा सकता है।

यह भी पढ़ें :


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here