सेमरिया विधायक पर आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व कांग्रेस नेता पर हुआ हमला पुलिस कर रही मामले की जांच।

कांग्रेस नेता पर आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वाले रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस नेता भागीरथी शुक्ला पर बीती रात एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला चोरहटा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास का है। बताया जा रहा है कि पार्किंग में पूर्व कांग्रेस नेता भागीरथ शुक्ला बैठे थे, उसी दौरान एक मोटर सायकल से आए दो युवकों से बहस हुई जिसके बाद वो कर भाग खड़े हुए। तैस में आकर भागीरथ शुक्ला मोटर सायकल सवार युवकों के पीछे गए, जहां पहले से ही कई लोग मौजूद थे। मौका पाते ही एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने पत्थर लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। आनन फानन में भागीरथ शुक्ला को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल के रहने वाले राजेश पांडे ने सेमरिया विधायक और कांग्रेस नेता अभय मिश्रा पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया है। राजेश पांडे ने कहा पिछले तीन चार दिनों से भागीरथ शुक्ला की रेकी की जा रही थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद से उन्हें धमकी मिल रही थी। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। भागीरथी शुक्ला ने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था, भागीरथी शुक्ला अभय मिश्रा के काफी ग़रीबी लोगों में रहे हैं।

बाइट: राजेश पांडेय, चश्मदीद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here