फोर्टीफाइड चावल पोषण के लिए जरूरी है, वे प्लास्टिक का चावल बताकर भ्रम फैला रहे : शिवराज

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के उस दावे को खोखला करार दिया है, जिसमें कांग्रेस ने चांवल में प्लास्टिक दाने मिले होने की बात कर रही है। शिवराज ने कहा कि जो अंधे हैं, वो देख नहीं सकते वह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब फोर्टीफाइड चावल पोषण के लिए जरूरी है लेकिन उस चावल को प्लास्टिक का चावल बता रही है, कांग्रेसी कितना झूठ बोलेंगे आखिर.., कितने भ्रम फैलायेंगे आखिर, अब यह तो कुकृत्य है, पाप है। ये पाप इसलिए है क्योंकि आप भ्रम फैला देंगे तो लोग फोर्टीफाइड चावल ही नहीं खायेंगे। जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। ऐसे ही एक बार इन्होंने पिछले चुनाव के पहले जो हमने जूते दिए थे उसे कहने लगे, “इसे पहनोगे तो कैंसर हो जाएगा।” अब यह कांग्रेस का केवल मानसिक दिवालियापन नहीं है बल्कि कुटिलता है। खिलता के साथ-साथ यह जनता के साथ छल और प्रपंच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here