विकास यात्रा : 20 हज़ार 606 लोकार्पण, 15 हज़ार 457 भूमि पूजन हुए : CM Shivraj

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी विकास यात्रा चल रही है। निरंतर विकास के काम करते हुए आगे बढ़ रही है। बुधवार तक विकास यात्रा में 20 हज़ार 606 लोकार्पण हो चुके हैं। 15 हज़ार 457 भूमि पूजन हुए हैं। 20 हज़ार 606 काम ऐसे हैं जो पूरे हो गए हैं उनको लोकार्पित किया गया है लेकिन कांग्रेस को यह विकास नहीं दिखता। अब वो देखना नहीं चाहते तो नहीं दिखेगा लेकिन जमाना देख रहा है। जनता की समस्याओं का निराकरण करते हुए लगातार नवाचार करते हुए विकास यात्रा आगे बढ़ रही है। आज एक नवाचार का मैं जिक्र करूंगा। देवास जिले में मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल यह अभियान जन सहयोग से चलाया जा रहा है और 1700 प्राथमिक स्कूल तथा माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाने का संकल्प लिया गया है। निरंतर हमारी यात्रा अनेकों नवाचार करते हुए आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here