Four militants killed in separate encounters in Jammu and Kashmir – जम्मू कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

प्रतीकात्मक तस्वीर

श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए जिससे दो अभियानों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई. यह जानकारी सेना ने दी.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम में शोपियां के जैनापोरा इलाके के मेलहुरा में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद उक्त तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

यह भी पढ़ें

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम में दोनों पक्षों के बीच शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया था जबकि एक आतंकवादी मंगलवार की सुबह मारा गया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और एक पिस्तौल सहित अन्य गोला बारूद बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं. पुलवामा जिले के हरकीपोरा क्षेत्र में एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीन हथियार बरामद किये गए हैं. अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान के साथ ही यह भी पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं कि वे किस आतंकवादी समूह से जुड़े हुए थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here