Four year old son told what is his father doing in the bathroom weird news Scotland | Weird News: बेटे ने पिता को कर दिया शर्म से लाल, सबके सामने बताया क्या कर रहे थे बाथरूम में

एडिनबर्ग: स्कॉटलैंड (Scotland) के एडिनबर्ग (Edinburgh) से एक अजीबोगरीब मामला (Weird News) सामने आया है. यहां एक चार साल के बच्चे ने सबके सामने बता दिया कि उसके पापा बाथरूम में क्या कर रहे थे? इसके बाद पिता शर्म से लाल हो गए. बच्चे ने अपने पिता की हरकत के बारे में डिटेल में बताया.

बच्चे ने बिल पर पेंसिल से लिखा नोट

मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, चार साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ एडिनबर्ग के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गया था. जहां उसने बिल पर पेंसिल से लिख दिया कि बाथरूम में उसके पिता क्या कर रहे थे?

ये भी पढ़ें- ससुर को बहू आई इतनी पसंद, भगा ले गया; बच्चा भी हुआ पैदा

VIDEO

हैरान रह गया रेस्टोरेंट का स्टाफ

रेस्टोरेंट का स्टाफ बिल पर लिखे बच्चे के मैसेज को पढ़कर हैरत में पड़ गया. बच्चे ने रेस्टोरेंट के बिल पर लिखा कि पापा बाथरूम में गैस छोड़ रहे थे. बिल का फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

What Father Doing In Bathroom

रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने कहा कि बच्चे का पिता खाना खाने के बाद बाथरूम गया था. उनके साथ उनका 4 साल का बच्चा भी गया था. बाथरूम से लौटने के बाद बच्चे ने रेस्टोरेंट के बिल पर पेंसिल से एक नोट (Boy Wrote Note On Restaurant’s Bill) लिखा.

ये भी पढ़ें- हाथी दूसरे ‘हाथी’ को समझ रहा था हथिनी से प्यार में रोड़ा, मार-मार किया ऐसा हाल

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि बच्चा बहुत शरारती है. माता-पिता को उसका अच्छे से ध्यान रखना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पिता को तो समझ ही नहीं आ रहा होगा कि वो क्या करे?

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here