From June 10 to June 13 heavy to very heavy rain may occur at many places in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट.

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट.

Chhattisgarh Monsoon 2021 Update: मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 13 जून के बीच छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अतिभारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के किसानों के साथ-साथ सभी के लिए एक राहत भरी खबर है. इस बार मानसून समय पर पहुंच जाएगा. 10 जून से लेकर 13 जून तक प्रदेश के कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि साउथ इस्ट मानसून गुजरात तक पहुंच चुका है. वेस्ट बंगाल में सर्कूलेशन बना हुआ है. 11 जून को निम्नदाब में परिवर्तित होगा. हो सकता है मानसून समय पूर्व रायपुर को टच कर ले.

मौसम विभाग का कहना है कि सामान्य परिस्थिति में 10 जून को मानसून जगदलपुर, 15 जून तक रायपुर, 21 जून तक अम्बिकापुर को टच करता है. इस बार जैसी परिस्थिति बन रही है उस हिसाब से रायपुर में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है

जानें किन इलाकों में हो सकती है बारिश

अगर आप 10 से 13 जून तक घर से बाहर निकलतें हैं तो रेनकोट और छाता रखना ना भूलें क्योकि इन चार दिनों में बारिश होगी. वहीं 10 और 11 जून को बस्तर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है. 11, 12 और 13 जून को मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है. वहीं 13 जून को पूरे प्रेदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है.प्री मानसून से लोगों की आस जगी है. बीती रात 28 में से 15 जिलों मे  बारिश हुई. कहा जा सकता है कि आधा छत्तीसगढ़ पानी की वजह से तरबतर हो गया. सबसे अधीक बारिश दुर्ग जिले के पाटन में 136 एमएम और धमतरी के मगरलोड में 118 एमएम बारिश है. बारिश की वजह से जहां मौसम सुहाना हो गया तो वहीं खेतों में किसानों की हलचल भी तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ के जैंजगीर,रायपुर,रायगढ़,सरगुजा,सूरजपुर,बिलासपुर,बलौदाबजार,गरियाबंद,बेमेतरा,कबीरधाम,राजनांदगांव सहित कई जिलों में मंगलावर को  बारिश हुई.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here