थाना गढ़ीमलहरा पुलिस ने ग्राम पृथ्वीपुरा से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस एवं अपाचे मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

अभियुक्त शंकर दयाल मिश्रा मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।थाना गढ़ीमलहरा पुलिस को आज दोपहर क्ष्रेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पृथ्वीपुरा में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ढाबे के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस एवं टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल कीमत करीब 1 लाख रुपए जप्त कर *आरोपी शंकर दयाल मिश्रा पिता ज्ञानी मिश्रा निवासी ग्राम खिरी थाना गढ़ी मलहरा* को विधिवत गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना गढ़ीमलहरा में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त है। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा उपनिरीक्षक ओशो गुप्ता, प्रधान आरक्षक ब्रजेश यादव, आरक्षक अभिलाष की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here