महाशिवरात्रि से पहले गंगा-जमुनी मिसाल: मुस्लिम महिला ने उठाई कांवड़

अमरोहा/संभल। महाशिवरात्रि से पहले आस्था और सद्भाव की अनोखी तस्वीर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभल जिले की रहने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना कांवड़ लेकर अमरोहा पहुंचीं। तमन्ना ने हरिद्वार से जत्थे के साथ पवित्र गंगाजल भरकर भोलेनाथ के जलाभिषेक का संकल्प लिया है और कांवड़ यात्रा कर रही हैं।

तमन्ना जिस जत्थे के साथ यात्रा कर रही थीं, उसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस सुरक्षा के बीच उनके काफिले को जिले में प्रवेश कराया गया।

जैसे ही उनका काफिला नौगवां सादात क्षेत्र में पहुंचा, स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे और तमन्ना की आस्था की सराहना की।महाशिवरात्रि से पहले सामने आई यह तस्वीर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बन गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here