2 किशोरियों से 7 किशोरों ने किया दुष्कर्म, बना लिया वीडियो, कर दिया वायरल

7 boy rapped 2 girl

रीवा। रीवा में 2 किशोरियों के साथ 7 किशोरों ने दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। दुष्कर्म की घटना की कोई शिकायत भी नहीं हुई, लेकिन कुछ दिनों पर वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस खुद हरकत में आ गई। सामूहिक दुष्कर्म का लाइव वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया। आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हनुमना थाने में पांच नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, दो अभी फरार हैंं अन्य दो की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने बताया कि किशोरों पर विभिन्न धाराओं के तहत हनुमना थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना 25 दिन पहले की है। दो नाबालिग किशोरी जंगल में घास काटने गई थीं। वहां पहले से मौजूद 7 नाबालिग किशोरों ने उन्हें हवस का शिकार बनाया। इन किशोरों ने दोनों नाबालिग किशोरियों को जान से मार देने की धमकी देते हुए कहा गया कि किसी को भी न बताएं। डरी सहमी किशोरियों ने इस घटन को ​छिपा लिया। लेकिन यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here