Giriraj Singh garlanded, Opposition purified Baba Sahebs statue

पटना:

बिहार में एक तरफ जहां  राजनीतिक गलियारों में ‘पोस्टर वार’ चरम पर है वहीं  महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी धोकर पक्ष और विपक्ष की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ताजा मामला बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड का है जहां गिरिराज सिंह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विपक्षी पार्टियों ने प्रतिमा सहित पूरे मंदिर परिसर को धोकर अपना विरोध प्रदर्शित किया.  खास बात यह है कि ऐसे मामलों को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर वाक युद्ध चरम पर है.

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिस अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था उस प्रतिमा को आज धोकर उसका शुद्धिकरण किया गया. बहुजन क्रांति मोर्चा, राजद और वाम दल के कार्यकर्ताओं ने बलिया प्रखंड कार्यालय में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को धोया.

प्रतिमा धोने वाले लोगों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नफरत की राजनीति करते हैं. कल बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने उन्हें अशुद्ध किया, इसलिए प्रतिमा को जल से धोया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया!

दरअसल गिरिराज सिंह ने कल सीएए के समर्थन और पुलवामा के शहीदों की याद में साहेबपुर कमाल से बलिया तक भारतवंशी जागृति यात्रा निकाली थी. यात्रा के बाद उन्होंने बलिया प्रखंड कार्यालय में स्थित अंबेडकर पार्क में एक सभा को भी संबोधित किया था. इसी पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है जिस पर गिरिराज सिंह और अन्य भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया था. इसी को लेकर आज बहुजन क्रांति मोर्चा, वाम दलों और राजद के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा को धोकर उसका शुद्धिकरण किया.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल- देवबंद ‘आतंकवाद की गंगोत्री’, यहां से निकलते हैं हाफिज सईद जैसे आतंकी

kjcg10t8

 

सहारनपुर के सांसद ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना, कहा- अगर दारुल उलूम देवबंद न होता तो…

बेगूसराय में सांसद के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.  उन्होंने कहा कि ”आज टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों द्वारा कुत्सित राजनीति की जा रही है और पूरे देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है. एक सम्मानित केंद्रीय मंत्री के बाबा साहब के मंदिर में प्रवेश करने पर मंदिर को अपवित्र बताना असंसदीय ही नहीं बल्कि बीमार मानसिकता का द्योतक है.”

VIDEO : अमित शाह ने गिरिराज सिंह को लगाई फटकार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here