Give us a chance. We will turn Bengal safe: Amit shah – बंगाल में बोले बीजेपी नेता अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी को यहां एक मौका दीजिए

कोलकाता :

बंगाल (Bengal)के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्‍ठ न बीजेपी नेता अमित शाह (Amit Shah) ने आज एक प्रेस कान्‍फ्रेंस में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि कम्‍युनिस्‍ट शासन से त्रस्त होकर लोगों ने बड़ी उम्‍मीद के साथ ममता बनर्जी के हाथों में बंगाल की कमान दी थी लेकिन आज मां, माटी और मानुष का नारा तुष्टिकरण, तानाशाही और टोलबाजी में परिवर्तित हो गया है.

यह भी पढ़ें

उन्‍होंने कहा कि तृणमूल सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकी है. उन्‍होंने कहा कि हमें एक मौका दीजिए हम ‘सोनार बांग्‍ला’ देंगे. हम बंगाल को सुरक्षित बनाएंगे. उन्‍होंने दावा किया कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में 200 से ज्‍यादा सीटों के साथ बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. बंगाल में तृणमूल का शासन खत्‍म होने जा रहा है. यह मोदी जी के शासन के प्रति लोगों का विश्‍वास है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here