देशभर में सोना-चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद अक्षय तृतीया के मौके पर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोना करीब 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2.50 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, इसके बावजूद खरीदारी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।Confederation of All India Traders (कैट) के अनुमान के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया के अवसर पर देशभर में करीब ₹20,000 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है, जब लगभग ₹16,000 करोड़ का व्यापार हुआ था।दिल्ली सहित बड़े महानगरों में इस बार सोना-चांदी की बिक्री में खासा उछाल देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि केवल दिल्ली में ही करीब ₹6,000 करोड़ का कारोबार हो सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि अक्षय तृतीया को शुभ मानने की परंपरा के चलते लोग महंगाई के बावजूद सोना-चांदी खरीदना शुभ समझते हैं। यही वजह है कि कीमतें बढ़ने के बावजूद बाजार में मांग लगातार बनी हुई है।


