पन्ना टाईगर रिजर्व से आई खुशखबरी बाघिन पी-141 ने दिया 4 शावकों को जन्म।

देश दुनिया में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व बाघो की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। अब फिर से पन्ना टाईगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारी गूंजी है। बतादें कि यहां बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को जन्म दिया पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के दीदार करने पहुंचे पर्यटकों ने बाकायदा इसका वीडियो बना कर साझा किया है।

फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया की यह सुखद खबर है। पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल है और बाघों की संख्या 90 के पार पहुंच गयी है।वही उन्होंने बताया कि चारो शावक स्वास्थ है जिनकी प्रबंधन के द्वारा सतत निगरानी भी की जा रही है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241007-WA0137.mp4

बाइट :- अंजना सुचिता तिर्की (क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here