इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती पर अपने ही दादा की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पोती को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती अपने दादा की कथित अश्लील हरकतों और प्रताड़ना से परेशान थी।
युवती ने पुलिस को बताया कि दादा द्वारा उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और अश्लील हरकतें की जाती थीं, जिसके चलते वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। बताया जा रहा है कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में दादा और पोती एक ही परिवार से जुड़े थे। युवती के मुताबिक दादा द्वारा आए दिन उसे परेशान किया जाता था। मामले को लेकर उसके मन में काफी समय से नाराजगी थी। इसी बीच विवाद बढ़ने के बाद युवती ने कथित तौर पर दादा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं, मामले की जांच के दौरान पुलिस को युवती की भूमिका संदिग्ध लगी, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अब हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दादा द्वारा युवती के साथ कथित तौर पर की गई हरकतों को लेकर पहले कभी परिवार या पुलिस के सामने शिकायत की गई थी या नहीं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी ले रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म और अश्लील हरकतों के आरोपों की भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पोती को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों और पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट – नरेंद्र सिंह रावत , डीसीपी , इंदौर