राहुल गांधी पर नरोत्तम मिश्रा का हमला, बोले- चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर भी मांगनी पड़ेगी माफी

दतिया में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने के कारण कई बार माफी मांग चुके हैं और चुनाव आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी उन्हें जल्द माफी मांगनी पड़ेगी।

बीजेपी के सहभोज कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर माफी मांग चुके हैं। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री के बेटे से भी माफी मांगने का जिक्र करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि अब राहुल गांधी चुनाव आयोग को लेकर झूठ बोल रहे हैं और इस मामले में भी उन्हें जल्द माफी मांगनी पड़ेगी।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ऐसे आरोप लगाते हैं, जिनके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ती है। उन्होंने कांग्रेस नेता के चुनाव आयोग से जुड़े आरोपों को भी इसी कड़ी का हिस्सा बताया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/1953367.mp4

BYTE:डॉ. नरोत्तम मिश्रापूर्व गृह मंत्री, मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here