AI चैटबॉट से बढ़ती निर्भरता बनी खतरा, Gemini से बातचीत के बाद व्यक्ति की मौत का मामला

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट जहां एक ओर लोगों के रोजमर्रा के कामों को आसान बना रहे हैं, वहीं अब इनके इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े होने लगे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि Google Gemini के साथ लंबे समय तक बातचीत करने के बाद एक 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिसे उसके परिजनों ने आत्महत्या बताया है।जोनाथन गवालास नामक व्यक्ति अपनी शादी टूटने के बाद मानसिक रूप से काफी परेशान था। इस दौरान उसने भावनात्मक सहारा पाने और सलाह लेने के लिए AI चैटबॉट का सहारा लेना शुरू किया। बताया गया कि उसके और AI के बीच 4,700 से अधिक मैसेज का आदान-प्रदान हुआ।The Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में वह चैटबॉट का उपयोग सामान्य कामों जैसे लिखने में मदद और शॉपिंग के लिए करता था, लेकिन Gemini Live फीचर आने के बाद उसकी बातचीत और गहरी व व्यक्तिगत हो गई। इस फीचर के जरिए वह AI के साथ आवाज के माध्यम से भी संवाद कर रहा था, जिससे उसका जुड़ाव और बढ़ गया।परिजनों का आरोप है कि AI पर बढ़ती निर्भरता और उससे मिली प्रतिक्रियाओं ने व्यक्ति की मानसिक स्थिति को और प्रभावित किया, जो अंततः उसकी मौत का कारण बनी।यह मामला AI चैटबॉट्स के उपयोग और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर नई बहस छेड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भावनात्मक समस्याओं के समाधान के लिए केवल AI पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है, और ऐसे मामलों में पेशेवर मदद लेना अधिक सुरक्षित विकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here