ग्वालियर: दिनदहाड़े लोहा कारोबारी की दुकान से 6 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

ग्वालियर, 17 जून, 2025: ग्वालियर शहर के लोहिया बाजार में एक लोहा कारोबारी की दुकान से दिनदहाड़े 6 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कंवर नामक लोहा कारोबारी अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी वॉशरूम जाने के लिए उठे। उनके वॉशरूम जाते ही, दुकान के सामने बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। उनमें से एक बदमाश तुरंत बाइक से उतरा और सीधा दुकान के अंदर जा पहुंचा। उसने बड़ी सफाई से गल्ले (कैश पेटी) में रखे 6 लाख रुपये निकाले और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।राजेंद्र कंवर जब वॉशरूम से लौटे, तो उन्हें गल्ला खुला मिला और उसमें से रुपये गायब थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000912294.mp4

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक दुकान के अंदर आते और चोरी की वारदात को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं।ग्वालियर के ASP गजेंद्र वर्धमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000912302.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here