राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग पुलिस इंदौर में राजा के घर पहुंची, परिजनों से की सघन पूछताछ

राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी शिलांग पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए इंदौर में राजा के घर पहुंचकर उनके परिजनों से पूछताछ की। शिलांग पुलिस की एक टीम राजा रघुवंशी के घर पहुंची और उन्होंने राजा की मां और दोनों भाइयों से करीब एक घंटे तक गहन बातचीत की।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने विशेष रूप से राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के व्यवहार और घटनाक्रमों से जुड़े सवाल किए। शिलांग पुलिस ने घटना से पहले सोनम के व्यवहार, उसके परिवार से संबंधों और हनीमून यात्रा से जुड़े पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया।

पुलिस का यह कदम मामले में और अधिक साक्ष्य जुटाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस पूछताछ के दौरान, पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से काम किया। शिलांग पुलिस ने इससे पहले राजा के फ्लैट की तलाशी भी ली थी। राजा रघुवंशी की हत्या मामले में यह पूछताछ और जांच की प्रक्रिया अब एक नया मोड़ लेती नजर आ रही है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस मामले में पहले भी कुछ और लोगों के शामिल होने की बात कही थी। अब देखना होगा कि शिलांग पुलिस की यह सघन पूछताछ क्या नए सुराग सामने लाती है और इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की परतें कैसे खुलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here