Hair care tips for men: Hair Care Tips For Men : बालों को काला करने के लिए लड़के नारियल तेल में मिलाएं एक चीज, दिखेगा बेहतरीन असर – hair care tips for men with coconut oil and camphor at home

लॉकडाउन में आप अपने बालों को घर बैठे काला करना चाहते हैं तो यहां आपको बेहतरीन घरेलू नुस्खा बताया जा रहा है।

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बालों की खूबसूरती और कालेपन के लिए हर कोई तरह तरह के हेयर केयर टिप्स को अपनाता है। कुछ लोग सलून जाकर अपने बालों को काला करवाते हैं, तो कुछ लोग घर बैठे ही कुछ घरेलू नुस्खे के जरिए अपने बालों को काले करते हैं। अगर आप भी अपने बालों को घर बैठे घरेलू नुस्खे के जरिए काला बनाना चाहते हैं तो एक बेहतरीन उपाय बताया जा रहा है। इसका न तो कोई साइड इफेक्ट है और ना ही आपके बालों पर इसका कोई दुष्प्रभाव पड़ेगा। इसे घर पर तैयार करना बेहद आसान है। इसको तैयार करने और इस्तेमाल करने के बारे में आपको यहां पूरी जानकारी दी जाएगी।
कपूर और नारियल तेल से तैयार होगा यह नुस्खा

NBT



दरअसल, बालों को काला करने के लिए हम जो नुस्खा हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, वह कपूर और नारियल तेल से तैयार किया जाएगा। आपने इससे पहले भी यह सुना होगा कि नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बालों को काला बनाने में काफी मदद मिलती है। जबकि नारियल तेल के साथ अगर कपूर को मिलाकर उबाल लिया जाए तो यह बालों को काला बनाने में काफी मददगार साबित होगा। इतना ही नहीं, नारियल तेल और कपूर के मिश्रण से तैयार होने के बाद यह तेल आपके बालों के लिए अन्य फायदे भी पहुंचा सकता है।



डैंड्रफ और रूसी से भी मिलेगा छुटकारा


डैंड्रफ और रूसी से छुटकारा पाने के लिए भी लड़कों को नारियल तेल और कपूर का मिश्रण बहुत लाभ देगा। नारियल तेल को बालों में इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने का काम करते हैं। वहीं, सिर में रूखेपन के कारण अगर खुजली होती है तो कपूर और नारियल तेल का मिश्रण आपके काफी काम आ सकता है। बालों को मुख्य रूप से विटामिन-बी की जरूरत होती है। कपूर में विटामिन-बी के लगभग सभी समूह पाए जाते हैं। इस वजह से जब कपूर और नारियल तेल का मिश्रण एक साथ बनाकर तैयार किया जाता है तो यह बालों के लिए और भी प्रभावी रूप से कार्य करता है।



सामग्री

  • नारियल तेल – 100 एमएल
  • 50 ग्राम कपूर

बनाने की विधि

  • इसे तैयार करना बेहद ही आसान है।
  • सबसे पहले एक पैन में नारियल तेल लें
  • इसे उबलने के लिए गैस पर रख दें।
  • कपूर के छोटे-छोटे क्रिस्टल को बारीक पीस लें।
  • बारीक पीसे हुए कपूर को उबलते हुए नाली के तेल में डालकर करीब 15 से 20 मिनट तक उबालें।
  • अब इसे एक शीशी में रख लें और नियमित रूप से इस तेल को अपने बालों में लगाएं।
  • आपको कुछ ही दिन में अपने बालों का काला पर नजर आने लगेगा।
  • जिन पुरुषों को गंजेपन की समस्या है, यह तेल उससे भी छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होगा।
Web Title hair care tips for men with coconut oil and camphor at home(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here