बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव: लाखों भक्तों की आस्था उमड़ी, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक चालीसा पाठ

छतरपुर: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व विख्यात बागेश्वर धाम में भव्य और दिव्य आयोजन हुआ। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर दर्शन किए। लगभग 50 हजार से अधिक भक्तों ने एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जहां मंच पर दिव्यता के साथ आरती हो रही थी, वहीं सामने मौजूद श्रद्धालुओं का जनसैलाब भी अपने आप को रोक नहीं पाया और मोबाइल की रोशनी के साथ डिजिटल आरती में शामिल हो गया।सुबह से ही बालाजी का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही विश्व शांति और देश की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थनाएं भी की गईं।

।इस भव्य आयोजन के साथ बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। संपूर्ण विश्व के सभी श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here