health benefits of spinach: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक, जानें सेहत के लिए पालक के अनोखे फायदे – amazing health benefits of spinach in hindi

अच्छी सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं। जब हरी पत्तेदार सब्जियों की बात आती है, तो पालक को सबसे अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। पालक में कई तरह के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

आमतौर पर पालक को कच्चा या पकाकर दोनों तरह से खाया जा सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पायी जाती है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और वजन भी नहीं बढ़ता है। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए पालक के फायदे।

1

सेहत के लिए पालक के फायदे: पालक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से इस हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन करने से बीमारियां का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़ें: weight loss: आयुर्वेद के वो 5 राज जो जल्दी वजन घटाने में करते हैं मदद

आंखों के लिए फायदेमंद: पालक में ल्यूटिन और जैक्सेंथिन सहित कई यौगिक मौजूद होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। शोध बताते हैं कि ये पिगमेंट मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं। ये यौगिक आपकी आंखों को सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इस सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो कैंसर के खतरे को कम करता है।

2

वजन घटाए: पालक में कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, लेकिन अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है और वजन घटाने में भी काफी मदद करता है। साथ ही यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है। पालक में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर रखता है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसका सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती है जिससे मोटापे की समस्या नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: न करें ये काम, पेट में गैस की समस्या को बढ़ा देती है ये आदतें, पढ़ें Home Remedies

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक: पालक में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, बीटा कैरोटिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। आज के समय में अगर आप भी इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके खोज रहे हैं तो पालक से बेहतर कुछ भी नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे खनिज इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ ही वायरस एवं बैक्टीरिया को भी दूर रखते हैं।

ऐसे पिएंगे पानी तो बढ़़ेगी सेहत, घटेगा मटापा और चेहरे पर आएगा ग्लो

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे: पालक में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। रिसर्च के अनुसार, पालक का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है और इससे जुड़ी बीमारियां भी दूर रहती हैं।
यह भी पढ़ें: ऐसा रहता है बिगबॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला के पूरे दिन का डाइट प्लान, जानें वर्कआउट रूटीन

हाइड्रेशन बढ़ाए: शरीर के अंगों को ठीक तरह से काम करने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी होता है। पालक शरीर को रेगुलेट करता है, जोड़ों को चिकनाहट और कोशिकाओं को पोषक तत्व प्रदान करता है। नियमित पालक का सेवन करने से संक्रमण का खतरा कम होता है और मूड बेहतर रहता है। पालक में पानी प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करता और बीमारियों से दूर रखता है।

ब्रेकफास्ट में खाएँ क्विनोआ, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी

पालक में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अधिक मात्रा में पालक खाने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। किडनी रोग के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही पालक का सेवन करना चाहिए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here