नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

भूख बढ़ाने में मिलेगी मदद
दही और भुने हुए जीरे का सेवन करने से आपको सबसे पहला फायदा भूख बढ़ाने में मिलेगा। यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं और बॉडीबिल्डिंग करना चाहते हैं। जिन लोगों को भूख ना लगने की समस्या भी है, वे भी भुने हुए जीरे के पाउडर को दही में मिलाकर इसका सेवन करें। इसका सकारात्मक फायदा कुछ ही दिनों में देखने को मिलेगा और आपकी भूख भी बढ़ेगी। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि दही और जीरे में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में पाचन क्रिया को बढ़ा देते हैं जिसके कारण व्यक्ति की भूख बढ़ने लगती है।
कब्ज की समस्या भी होगी खत्म
कब्ज की समस्या से कई लोग परेशान होते हैं और आजकल तो यह युवाओं में भी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। दही और जीरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है। फाइबर पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण इसका नियमित रूप से सेवन करने वाले लोग पाचन क्रिया को ठीक करने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। आप चाहें तो दही की लस्सी बनाकर उसमें भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर उसे पी भी सकते हैं।
अच्छे बैक्टीरिया में होती है बढ़ोत्तरी
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि हमारे पेट से ही कई बीमारियों का जन्म होता है। जबकि यहां पर अच्छे बैक्टीरिया ज्यादा मात्रा में मौजूद रहें तो हमारा पेट स्वस्थ बना रहेगा और हम कई प्रकार की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। दही में पाए जाते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। इस कारण अगर हम केवल दही का भी सेवन करते हैं तो हमें अच्छे बैक्टीरिया की पूर्ति होती रहेगी।
आखें स्वस्थ रहेंगी
दही और जीरा विटामिन-ए के अच्छे स्रोत माने जा सकते हैं। इन दोनों खाद्य पदार्थों में विटामिन-ए की उचित मात्रा पाई जाती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दही और जीरे का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने और नेत्र लोगों से बचाए रखने में काफी बेहतर साबित हो सकता है।
ब्लड प्रेशर रहेगा संतुलित
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को के नाम से भी जाना जाता है। इससे बचे रहने के लिए दही और भुने हुए जीरे का सेवन रामबाण औषधि की तरह कार्य करेगा। इसके वैज्ञानिक करण को देखा जाए तो दही और जीरे में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होता है। इस कारण यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है।
डायबिटीज से बचाए
डायबिटीज की समस्या से भारत में आज करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। इसका सीधा और प्रभावी कारण है लोगों का अपने खान-पान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना। इस वजह से उनके शरीर का शुगर लेवल बढ़ जाता है जिसके कारण व डायबिटीज की चपेट में आ जाते हैं। जबकि दही और जीरे में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज के जोखिम को कम करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसलिए जिन लोगों की फैमिली हिस्ट्री में किसी को डायबिटीज नहीं है, वे दही और भुने जीरे का सेवन करके डायबिटीज की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं।
Source link