Healthy summer drink: Vidyut Jamwal से सीखें आम पना बनाने की यह रेसिपी, गर्मियों पीने से होते हैं कई फायदे – vidyut jamwal is making mango drink learn how to make it and know the health health benefits of aam pana

गर्मियों में आम पना पीने के कई सारे फायदे होते हैं। यह दिमाग को ठंडा रखता है और यह काफी सेहतमंद भी है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने आम पना बनाते हुए एक शानदार रेसिपी शेयर की है, जिसे आप भी घर पर ट्राय कर सकते हैं।

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कोरोना वायरस के चलते लगभग सभी लोग अपने अपने घरों में हैं और संक्रमण से बचे रहने के लिए सभी नियमों का पालन भी कर रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया का बढ़िया उपयोग करते हुए अपने फैंस के साथ कुछ ऐसी हेल्दी टिप्स और रेसिपी को शेयर किया है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और बेहतरीन बॉडी शेप के कारण खास पहचान रखने वाले विद्युत जामवाल ने हाल ही में आम पना बनाते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है।

उन्होंने आम पना बनाने की रेसिपी भी बताई और यह भी बताया है कि वह इसमें क्या क्या-क्या इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों में आम पना पीने के कई सारे फायदे होते हैं। आइए सबसे पहले इसे बनाने के तरीके को जानते हैं। उसके बाद यह जानेंगे कि गर्मियों में आप पना पीने से हमें क्या-क्या फायदा होता है।

सामग्री


  • 3-4 आम
  • 1 लीटर पानी
  • अदरक पाउडर 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर 1 चम्मच
  • शुगर पाउडर 1 चम्मच
  • नमक 1/4 चम्मच



बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आम को अच्छी तरह पानी से धो लें।
  • अब इसे कुकर में पानी के साथ रखकर कम से कम 5 सीटी होने दें।
  • उसके बाद जब कुकर का ढक्कन खुल जाए तो इसमें अदरक पाउडर, जीरा पाउडर, शुगर पाउडर और नमक को मिलाएं।
  • अब आम को इन सब चीजों के साथ मिलाने के बाद लैडल के सहारे अच्छी तरह दबाने की कोशिश करें। इससे पके हुए आम के अंदर का गूदा पानी में मिल जाएगा।
  • अब एक फिल्टर लें और आम पना को एक जग में छानकर रख लें।
  • करीब आधे घंटे तक इसे रख दें।जब यह ठंडा हो जाए तो उसके एक गिलास में लेकर इस स्वादिष्ट आम पना का सेवन करें।

देखें विद्युत् जामवाल का यह वीडियो

गर्मियों में आम पना पीने से होते हैं ये फायदे


NBT

गर्मियों में आम पना पीने से कई सारे फायदे होते हैं जिसे हम आपको यहां पर बिंदुवत बता रहे हैं:-

  1. गर्मियों में आम पना पीने से कब्ज की समस्या से आप परेशान नहीं होंगे।
  2. यह आपके स्किन टेक्सचर को मेंटेन रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
  3. मूड को फ्रेश रखता है और आपको डिप्रेशन की समस्या से भी बचा सकता है।
  4. गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के लिए आम पना सबसे बेहतरीन ड्रिंक मानी जाती है।
  5. आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है और आप दिन भर किसी भी काम को बड़ी आसानी से बिना थके पूरा कर सकते हैं।
  6. आम में ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं जिसके कारण यह अपना शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बनाता है और एंटीबॉडी से लड़ने में भी मदद कर सकता है।
  7. आम के अंदर एंटी डायबेटिक गुण भी पाया जाता है। इस कारण जो लोग डायबिटीज की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, वे लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं।
Web Title vidyut jamwal is making mango drink learn how to make it and know the health health benefits of aam pana(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here