Hearing On Gyanvapi Case In Varanasi Court – ज्ञानवापी मामले में सुनवाई पूरी हुई, कोर्ट 4 बजे सुनाएगा फैसला

ज्ञानवापी मामले में मंगलवार को वाराणसी कोर्ट में सुनवाई हुई

वाराणसी :

ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. मामले में ज्ञानवापी मस्ज़िद की ओर से पक्ष रखते हुए वकील अभय नाथ यादव ने कहा कि कोर्ट का आदेश था कि सर्वे की कार्यवाही बिल्कुल गोपनीय रहेगी लेकिन बाहर मीडिया में आके ज़ोर-ज़ोर से पक्षकारों ने सर्वे की जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि यह  कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है.कोर्ट द्वारा नियुक्त कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट दाख़िल करने के लिए दो दिन का वक़्त मांगा. मामले में हिंदू पक्ष ने कहा, ‘हमने नई एप्लिकेशन लगाई है.हम मांग करते हैं कि दीवार हटा कर हमें मलबा हटा कर शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई नापने की इजाज़त दी जाए.इसका नया सर्वे कराया जाए. कोर्ट इस कार्यवाही के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करे.’मामले में सुनवाई पूरी हुई. कोर्ट का फैसला 4 बजे सुनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here