छतरपुर जिले में आज और कल भारी बारिश के अनुमान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने रेवेन्यू और पुलिस टीम को फील्ड पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं विसर्जन स्थलों पर एक्स्ट्रा सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही अतिवृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया गया है।,कलेक्टर ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जिले में आज और कल अधिक वर्षा का अनुमान जताया गया है, जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। पूरी टीम फील्ड पर अलर्ट है। रेवेन्यू और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। क्योंकि अभी गणेश विसर्जन का समय चल रहा है, इसलिए विसर्जन स्थल पर पूरी तैयारियां हैं और एक्स्ट्रा प्रिकॉशन के लिए सभी विसर्जन स्थलों को निर्देशित किया गया है।,कलेक्टर ने बताया कि कई जगहों से अतिवर्षा के चलते फसल नुकसान की शिकायतें आई हैं। उन शिकायतों पर रेवेन्यू टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, जहां ज्यादा नुकसान होगा और जो क्राइटेरिया में आएगा, उसे RBC 6-4 के तहत मुआवजा प्रदान किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि सर्वे शीघ्र समाप्त हो।
बाईट-मृणाल मीना -कलेक्टर