छत्तरपुर एसपी रजत सकलेच ने बताया कि गणेश विसर्जन को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, विसर्जन के लिए जिले में लगभग 20 ऐसे स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है।लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आमजन सीधे गहरे पानी के पास न जाएं। इसके लिए एक विशेष व्यवस्था के माध्यम से विसर्जन की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। विसर्जन की सबसे प्रमुख और बड़ी व्यवस्था ‘बूढ़ा बांध’ पर की गई है, जहां लगातार विसर्जन कार्य चल रहा है और यह प्रक्रिया देर रात तक जारी रहेगी।