हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी अशांति वहां पर इस्लामाबाद के कथित गैर-कानूनी कब्जे के अंत को तेज करेगी।
राज्यपाल ने PoJK में प्रदर्शनकारियों पर की जा रही कार्रवाई की तुलना 1971 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में हुए अत्याचारों से की, जिसके बाद बांग्लादेश का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में असंतोष बढ़ रहा है और वहां के लोग अलग पहचान की मांग कर रहे हैं।
कविंदर गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान खुद-ब-खुद टूट जाएगा और दुनिया के नक्शे से उसका नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने दावा किया कि बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध समेत कई क्षेत्रों में लोग पाकिस्तान से अलग होने की इच्छा जता रहे हैं। उनका यह बयान राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।


