lifestyle hina khan in a beautiful black and red floral outfit
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5
गजब का है हिना का स्टाइल स्टेटमेंट
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में फेमस हुई हिना खान (Hina Khan) कभी अपनी फिटनेस को लेकर, तो कभी अपनी स्टाइल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। यही नहीं हिना पिछले कुछ समय से अपने फैशनसेंस को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह ब्लैक एंड रेड फ्लोरल बॉडीकॉन गाउन में सभी का दिल चुरा रही हैं।
2/5
ब्लैक एंड रेड फ्लोरल ड्रेस है लाजवाब
हिना ने खुद की एक के बाद एक कुछ मंत्रमुग्ध करने वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में, हिना को एक खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस को पहने हुए देखा जा सकता है। यही नहीं ओपन ट्रेस, मिनिमल मेकअप, स्मोकी आईज और एक्सेसरीज के साथ हिना का ये लुक एकदम परफेक्ट है।
3/5
फैंस को भी खूब भा रहा है हिना का ये अवतार
इस बात में कोई शक नहीं है कि हिना कभी भी अपने लुक्स से हमें निराश नहीं करती हैं। इतना ही नहीं, हिना काफी वर्सटाइल ड्रेसर हैं जो अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना जानती हैं। इस ब्लैक रेड बॉडीकॉन के साथ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। हिना ने जिस तरह से इस ड्रेस को कैरी किया है वो निस्संदेह उनके स्टाइल स्टेटमेंट को साफ बयां कर रहा है।
4/5
हमेशा डिज़ाइनर कपड़ों की ज़रूरत नहीं
हिना खान के ऊपर ये बात पूरी तरह से फिट बैठती है कि स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा डिज़ाइनर और फैंसी कपड़ों की ज़रूरत नहीं है। बैकलेस कर्वी फिगर वाला उनका ये गाउन उन्हें काफी सेक्सी बना रहा है।
5/5
हिना को है फैशन स्टेटमेंट बनने की इच्छा
अगर आप हिना को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आप देखेंगे कि हिना अपने आउटफिट्स और एक्सेसरीज़ के साथ मेकअप पर भी काफी ध्यान देती हैं। वो इस बात का हमेशा ख्याल रखती हैं कि उनका मेकअप कभी भी ज़रूरत से ज़्यादा ना हो और उनके ड्रेस के हिसाब से हल्का हो।
Source link