Home Minister Amit Shah Clarifies On Rumours Over His Health – मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं, मुझे कोई बीमारी नहीं है : गृहमंत्री अमित शाह

मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं, मुझे कोई बीमारी नहीं है : गृहमंत्री अमित शाह

खास बातें

  • बीमारी को लेकर फैली अफवाह पर अमित शाह का बयान
  • ‘मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं, मुझे कोई बीमारी नहीं’
  • ‘जिन लोगों ने अफवाह फैलाई उनके प्रति कोई दुुर्भावना नहीं’

कुछ लोगों ने ट्वीट कर मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है, ऐसी अफवाहों से  बीते कुछ दिनों सेबीमारी को लेकर तरह सोशल मीडिया पर फैलीं तरह की अफवाहों पर खुद गृहमंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां तक कई लोगों ने ट्वीट कर मेरी मृत्यु के लिए भी दुआ मांगी है. हिंदू मान्यताओं में है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करती है. उन्होंने कहा कि उनको कोई बीमारी नहीं है.  अमित शाह ने इस पर एक पूरा बयान ट्वीटर पर जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है, ‘ पिछले कई दिनों से कुछ मित्रो ने सोशल मीडिया पर मेरे स्वास्थ्य के बारे में मनगढ़ंत अफवाहें फैलाई हैं.  यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है. इस समय देश कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी से लड़ रहा है. देश का गृहमंत्री होने के नाते इन सब दिन रात काम में व्यस्त होने के कारण मैं इन सब पर ध्यान नहीं दे पाया. जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं की’. 

यह भी पढ़ें

जारी बयान के माध्यम से अमित शाह ने आगे कहा, ‘ परंतु मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की. उनकी चिंता को मैं नजरंदाज नहीं कर सकता है. इसलिए आज मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करती है. इसलिए मैं ऐसी सभी लोगों से आशा करता हूं कि व्यर्थ की ऐसी बातें छोड़कर मुझे मेरा कार्य करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे.  

;मेरे शुभ चिंतकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं…जिन लोगों ने ये अफवाह फैलाई उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है. आपका भी धन्यवाद’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here